SEBA HSLC CLASS 10 (Ambar Bhag 2) Chapter-2 वन - मार्ग में Solutions | The Treasure Notes

we have updated Class 10 Hindi (Ambar Bhag 2) Chapter-2 वन मार्ग में Solutions according to the latest SEBA syllabus pattern for 2023.

Class 10 Ambar bhag 2 Solutions Chapter 2

SEBA HSLC CLASS 10 (Ambar Bhag 2) Chapter-2  वन मार्ग में : we have updated  Class 10 Hindi (Ambar Bhag 2) Chapter-2  वन मार्ग में Solutions  according to the latest SEBA syllabus pattern for 2021-22. Reading can be really helpful if anyone wants to understand detailed solutions and minimize errors where possible. To get a better understanding and use of concepts, one should first focus on Class 10 Hindi (Ambar Bhag 2) Chapter-2 वन मार्ग में as it will tell you about the difficulty of the questions and by Reading The Notes you can score good in your upcoming exams. 

कक्षा 10 हिंदी (अंबर भाग 2) अध्याय-2 वन - मार्ग में, ambar bhag 2 Van marg mein

कक्षा 10 हिंदी (अंबर भाग 2) अध्याय-2 वन - मार्ग में 

वन - मार्ग में 

कवि-संबंधी प्रश्न एवं उत्तर

1. गोस्वामी तुलसीदास किस मार्ग तथा किस काव्यधारा के सबसे प्रतिभाशाली एवं लोकप्रिय कवि हैं ?
उत्तरः गोस्वामी तुलसीदास सगुणमार्ग तथा रामभक्ति-काव्यधारा के साथ-साथ सम्पूर्ण

हिन्दी काव्यधारा के सबसे प्रतिभाशाली एवं लोकप्रिय कवि हैं।

2. हिन्दी साहित्य जगत् में किस कवि को 'भक्त शिरोमणि' की उपाधि से विभूषित किया गया है ? उत्तरः हिन्दी साहित्य जगत् में गोस्वामी तुलसीदास को 'भक्त शिरोमणि' की उपाधि से विभूषित किया गया है।

3.तुलसीदास की किस रचना को उनकी कीर्ति के आलोक-स्तंभ स्वरूप माना जाता है ?

उत्तरः तुलसीदास की रचना 'रामचरितमानस' को उनकी कीर्ति के आलोक-स्तंभ स्वरूप माना जाता है।

4. तुलसीदास की किस रचना का संसार की प्रमुख भाषाओं में किया गया है ?

उत्तर: तुलसीदास की रचना 'रामचरितमानस' का संसार की प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

5.तुलसीदास का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर: ऐसा माना जाता है कि तुलसीदास का जन्म सन् 1532 की श्रावण शुक्ला सप्तमी तिथि को बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था । 

6. तुलसीदास के माता-पिता का नाम क्या था ? उत्तरः तुलसीदास के पिता का नाम आत्माराम दुबे और माता का नाम हुलसी था।

7. तुलसीदास का बचपन किस प्रकार बीता ? उत्तरः तुलसीदास का बचपन दुःख और गरीबी में बीता ।

8. तुलसीदास के गुरु कौन थे ?

उत्तरः तुलसीदास के गुरु बाबा नरहरि दास थे।

9. तुलसीदास का पालन-पोषण कैसे हुआ था ? उत्तरः तुलसीदास का पालन-पोषण बाबा नरहरि दास के द्वारा हुआ था।

10. बाबा नरहरि दास के आश्रय में रहकर तुलसीदास ने क्या-क्या किया ? 

उत्तर: बाबा नरहरि दास के आश्रय में रहकर तुलसीदास ने ज्ञान- भक्ति की शिक्षा ग्रहण की और प्राचीन भारतीय वाङ्मय वेद, उपनिषद्, वेदान्त, पुराण आदि का अध्ययन किया।

11. तुलसीदास की पत्नी का नाम क्या था ?

उत्तर: तुलसीदास की पत्नी का नाम 'रत्नावली' था।

12. 'रत्नावली' कौन थी ? 

उत्तर: 'रत्नावली' दीनबंधु पाठक की कन्या थी

13. किस कारण तुलसीदास के जीवन की दिशा बदल गयी ? 
उत्तरः अपनी पत्नी से मिली भर्त्सना के कारण तुलसीदास के जीवन की दिशा बदल गयी।

14. तुलसीदास ने किसे अपना आराध्य प्रभु माना है ? 

उत्तरः तुलसीदास ने अयोध्यापति दशरथ के पुत्र श्रीरामचंद्र को अपना आराध्य प्रभु माना है।

15. तुलसीदास की मृत्यु कब हुई थी ? 
 
उत्तरः ऐसा माना जाता है कि तुलसीदास की मृत्यु सन् 1623 में हुई थी।

16. तुलसीदास की प्रमुख काव्य रचनाएँ कौन-कौन-सी हैं ? उत्तरः तुलसीदास की प्रमुख काव्य रचनाएँ क्रमशः 'रामचरितमानस', 'विनय पत्रिका' और 'कवितावली' हैं।

पाठ्यपुस्तक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

■ बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन कीजिए: (क) ग्राम-वधुएँ सीता को वन-मार्ग पर चलने योग्य इसलिए नहीं मानती थीं, क्योंकि 

(i) सीता बड़े घर की बहू थीं।

(ii) वे कोमलांगी थीं।

(iii) वे थकी-थकी-सी लगती थीं। 

(iv) उन्हें चलने में संकोच होता था।

उत्तरः(ii) वे कोमलांगी थीं।

(ख) ग्राम-वधू ने रानी को महा अज्ञानी इसलिए कहा, क्योंकि.

(i) रानी ने राम, सीता और लक्ष्मण को नहीं समझा था। 
(ii) उन्होंने अपने स्वार्थ को ही जाना था।
(iii) उन्होंने आँखों में रखने योग्य राम-सीता लक्ष्मण को वनवास में भेजnदिया था। 
(iv) वे स्वामी राजा दशरथ को कर्तव्य अकर्तव्य के बारे में समझाने में विफल रही थीं।

उत्तरः (ii) उन्होंने आँखों में रखने योग्य राम-सीता लक्ष्मण को वनवास में भेज दिया था।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

(क) 'चलनों अब केतिक' यह प्रश्न सीता जी की किस दशा का द्योतक है ?

उत्तर: 'चलनों अब केतिक' यह प्रश्न सीता जी की आतुर दशा का द्योतक है।

(ख) किस परिस्थिति में रामचंद्र की आँखों से आँसू बह निकले थे ? 

उत्तरः वनमार्ग में चलते हुए अपनी पत्नी सीता को आतुर परिस्थिति में देखकर रामचन्द्र की आँखों से आँसू बह निकले थे।

(ग) ग्राम-वधू ने किन शब्दों में राजा-रानी को भला-बुरा कहा था ? 

उत्तरः ग्राम-वधू ने राजा-रानी को भला-बुरा इन शब्दों में कहा था कि रानी महाअज्ञानी हैं और उसका हृदय पत्थर से भी अधिक कठोर है। राजा को भी अपने कर्तव्य- अकर्तव्य का ज्ञान नहीं है, जिन्होंने रानी की बातों में आकर इतना बड़ा अन्याय किया है।

(घ) वन-मार्ग पर चलते हुए श्री रामचंद्र के मधुर रूप का वर्णन कीजिए। 

उत्तरः वन-मार्ग पर चलते हुए श्री रामचंद्र के सिर पर जटाएँ सुशोभित हैं। उनकी चौड़ी छाती और लम्बी भुजाएँ उनके व्यक्तित्त्व का आकर्षण हैं। उनकी लाल आँखें और तिरछी भौंहे मनोहारिणी हैं। उनके कंधे पर धनुष और पीठ पर वाणों से भरा तरकश उनकी वीरता का परिचय दे रहे हैं।

(ङ) ग्राम-वधुओं ने सीता से क्या पूछा था ? 

उत्तरः ग्राम वधुओं ने सीता से पूछा था कि जिनके सिर पर जटाएँ हैं, छाती चौड़ी और भुजाएँ लम्बी हैं, आँखें लाल और भौंहे तिरछी हैं, जो धनुष - वाण और तरकश के साथ वन-मार्ग में अत्यन्त सुन्दर दिख रहे हैं तथा जो आदर के साथ बार बार तुम्हारी ओर देखकर हमारा मन मोह रहे हैं, वे साँवले-से राजकुमार  आपके कौन लगते हैं ?

(च) सीता ने ग्राम-वधुओं के प्रश्न का उत्तर किस प्रकार दिया था ? 

उत्तरः सीता ने ग्राम-वधुओं के प्रश्न का उत्तर मुस्कराकर तिरछे नेत्रों के इशारे से दिया था।






Updating.......new notes please stay tuned ☺️

For more Ambar Bhag 2 Notes and Solutions click on the given link in table 

GROUP-A: पद्य खंड

 Sl. No.                         Lesson       Links
 1                      पद-युग्म    Solutions
2                     वन मार्ग में    Solutions
3                  किरणों का खेल    Solutions
4                    तोड़ती पत्थर    Solutions
5             यह दंतुरित मुसकान    Solutions

गद्य खंड

6                       आत्म निर्भरता        Solutions
7          नमक का दारोगा        Solutions
8          अफसर        Solutions
9           न्याय        Solutions
10           तीर्थ यात्रा        Solutions
11           वन भ्रमण        Solutions
12           इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव        Solutions

GROUP-B: पद्य खंड

 13                     बरगीत            Solutions
14            कदम मिलाकर चलना होगा           Solutions
15         अमीर खुसरू की भारत भक्ति           Solutions
16        अरुणिमा सिन्हा : साहस की मिसाल           Solutions


It takes a lot of time and effort to Prepare Hindi Ambar bhag 2 Notes for students. We hope you share our website with your friends and family to help them score more on their examination.

1 comment

  1. Thank you so much sir ji♥️♥️🙏🙏🙏🙏
Cookie Consent
Dear Students, We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.