2022
ADVANCE HINDI
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: 3 Hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.
ALLOTMENT OF MARKS
Q. No. 1: 1 mark each (1×12 = 12)
Q. No. 2: 2 marks each (2×12 = 24)
Q. No. 3: 4 marks each (4×8 = 32)
Q. No. 4: 6 marks each (6×2 = 12)
Q. No. 5: 10 marks each (10×2 = 20)
Total Marks: 100
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए: (1×12 = 12)
i) कबीर भक्तिकाल की किस शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं?
ii) सूरदास के गुरु का नाम क्या था?
iii) भरत की माँ का नाम क्या था?
iv) कवि रहीम का पूरा नाम लिखिए।
v) 'धरती पर स्वर्ग' कविता किस पुस्तक से ली गई है?
vi) सुमित्रानंदन पंत किस युग के कवि हैं?
vii) चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' जी की कुल कितनी कहानियाँ उपलब्ध हैं?
viii) 'उसकी माँ' कहानी के कहानीकार कौन हैं?
ix) 'उत्साह' किस प्रकार का निबंध है?
x) 'हार की जीत' कहानी में घोड़े का नाम क्या है?
xi) अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख आदिवासी जनजातियों की संख्या कितनी है?
xii) दिल्ली की नींव कब और किसने रखी?
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2×12 = 24)
खण्ड-क (किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (2×8 = 16)
i) "सींची पेड़ पीवै सब डारी" के माध्यम से कबीरदास क्या कहना चाहते हैं?
ii) बालक कृष्ण को लेकर माता यशोदा के मन में कैसी अभिलाषा थी?
iii) मन की व्यथा मन में ही रखने को रहीम क्यों कह रहे हैं?
iv) "जा सिरि तीनि लोक का भारा" के माध्यम से कबीर किसके सिर की ओर इशारा कर रहे हैं?
v) पुत्र के मुख को देखकर यशोदा की प्रतिक्रिया कैसी हुई?
vi) ग्राम की वधुएँ रानी को अज्ञानी क्यों कह रही हैं?
vii) "कही साँवरे से, सखि रावरे को है।" यह कथन कौन और किसके बारे में कह रहा है?
viii) कवि रहीम थोड़े दिन के लिए विपत्ति का होना क्यों जरूरी मानते हैं?
ix) "मुख में तीनि लोक दिखाएँ, चकित भई नंद की रनियाँ" - इसमें किसके मुख में तीनों लोक देखकर कौन चकित रह जाता है?
x) छोटे आदमियों से बड़े काम न होने के पीछे कवि रहीम का क्या तर्क है?
xi) भ्रम में पड़कर मनुष्य क्या-क्या करते रहते हैं?
xii) सीता ने ग्राम-वधुओं के प्रश्नों का जवाब किस प्रकार से दिया?
खण्ड-ख (किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (2×4 = 8)
i) कवि गुप्त जी ने कैसी क्रांति की बात कही है?
ii) "मैं मनुष्यत्व का नाट्य खेलने आया" - यहाँ नाट्य खेलने से कवि का क्या तात्पर्य है?
iii) 'बादल राग' कविता के आधार पर बताइए कि जग का हृदय कैसे शांत हो सकता है?
iv) "विप्लव रव से छोटे ही हैं शोभा पाते" - इसमें कवि ने किसकी ओर इशारा किया है?
v) कवि पंत जी ताज के निर्माण से नाखुश क्यों हैं?
vi) 'राखी की चुनौती' कविता का मूल स्वर क्या है?
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए: (4×8 = 32)
i) धरती को स्वर्ग कैसे बना सकते हैं? (अथवा) 'बादल राग' कविता का भावार्थ प्रस्तुत कीजिए।
ii) 'ताज' कविता के आधार पर यह साबित कीजिए कि सुमित्रानंदन पंत मानवतावादी कवि हैं। (अथवा) 'राखी की चुनौती' कविता का सारांश लिखिए।
iii) सूबेदारनी ने लहना सिंह से क्या कहा था? लहना सिंह ने सूबेदारनी की बात किस तरह रखी थी? (अथवा) लहना सिंह के मन में 'कुड़माई' होने की बात सुनकर जो प्रतिक्रिया हुई, उसे विस्तार से लिखिए।
iv) लाल और उसके साथियों को फाँसी की सजा क्यों सुनाई गई? उनके ऊपर लगे आरोपों को लिखिए। (अथवा) 'जानकी' की तुलना भारतमाता से किस रूप में की गई है? विस्तारपूर्वक लिखिए।
v) 'हार की जीत' कहानी के आधार पर खड़ग सिंह का चरित्र चित्रण कीजिए। (अथवा) "निज की हानि को मनुष्यत्व की हानि पर न्योछावर कर दिया।" इस कथन की समीक्षा कीजिए।
vi) "साहसपूर्ण आनंद की उमंग का नाम 'उत्साह' है।" इस कथन की समीक्षा कीजिए। (अथवा) 'उत्साह' निबंध के आधार पर समाज सुधार के नाम पर फैलाई गई गंदगी की समीक्षा कीजिए।
vii) गाँधी के धार्मिक मतों की समीक्षा कीजिए। (अथवा) गाँधी और कबीर की विचारधाराओं में समानताएँ लिखिए।
viii) "बनाने वाले मर जाएँगे, लेकिन सड़क जिंदा रहेगी।" इस कथन का आशय बताइए। (अथवा) भारत का राज्य होते हुए भी अरुणाचल प्रदेश के लिए राज्य सरकार का प्रवेश-पत्र दिखाना क्यों जरूरी है?
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए: (6×2 = 12)
i) 'उसकी माँ' कहानी के आधार पर लाल का चरित्र-चित्रण कीजिए। (अथवा) 'हार की जीत' कहानी का सारांश लिखिए।
ii) मुगल शासकों के काल में दिल्ली का उत्कर्ष किस प्रकार हुआ? (अथवा) "हजार साल की अपनी जिंदगी में बराबर बनती-बिगड़ती रही हूँ।" इस कथन की समीक्षा कीजिए।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए: (10×2 = 20)
i) तुलसीदास का साहित्यिक परिचय दीजिए। (अथवा) प्रगतिवादी काव्य की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
ii) निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए: (5×2 = 10)
(i) सूरदास
(ii) सरस्वती पत्रिका
(iii) प्रेमचंद
(iv) भारतेंदु
(v) अष्टछाप
-0000-
![AHSEC HS 1st Year Advance Hindi 2022 Question Paper [Assam Board Class 11 Advance Hindi Question Papers] AHSEC HS 1st Year Advance Hindi 2022 Question Paper [Assam Board Class 11 Advance Hindi Question Papers]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjYNwXQ5RM6Y3lh6UNL4HvONj-063tC3IlWQh591oNgS9BVSaNcWeh2ihyphenhyphenCCr0I6SJrrt0M_OiIstQmNwOUncb2XbiE5qUCg6EjSG8cp3Orc_TBjwzt1B41Pfvw26_A7-StuqAb0PXNsbBrVYHH1GQTLg7BKcIhMOnZpWYAyuq5KsEApnDe7WAhDcjYJmIs/s16000-rw/AHSEC%20Class%2011%20Advance%20Hindi%20question%20paper%20HS%201st%20year%20advance%20Hindi%20ahsec%20hs%201st%20year%20advance%20Hindi%20papers%20PDF%20ASSEB%20class%2011%20Advance%20Hindi%20papers.webp)