This Assam Board Hindi MIL question paper is very important for HS 2nd Year students because it shows the latest exam pattern, the type of questions asked, and the topics included in the current syllabus. It helps students understand how the board exam will be set and how to prepare properly.
![ASSEB Class 12 Hindi (MIL) Question Paper 2026 [H.S 2nd Year Hindi (Mil) Question Paper 2026] ASSEB Class 12 Hindi (MIL) Question Paper 2026 [H.S 2nd Year Hindi (Mil) Question Paper 2026]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgXs_zMrw6BF02vE9HU55qoXAHMroNXFAi_65ywnEFDhAWG6xfL_iofi3FABsKErq0_OnCrsYldrQqGw1dvZMQXk_XXrU_om6FQM81rE2tOQ6VvHaVcBrwTDEaNef8v_OV4ATQM494ZcMSnWfkX3fWqMlCk5CIwOCPkWJlLVVJW0UJQq3B-qaqkISVv0BIJ/s16000-rw/1000407859.webp)
ASSEB Class 12 HIndi (MIL) Question Paper 2026
2026
HINDI
(MODERN INDIAN LANGUAGE)
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions
1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1×5=5
प्रभात की पहली किरणों में छिपा है नव-संजीवन का संदेश। हर अँधेरी रात के बाद फिर जागता है नया उद्देश्य। जो चलते रहते निरंतर, उनके पथ में फूल खिलते हैं।
प्रश्न :
(क) काव्यांश में ‘नव-संजीवन’ किसके आने का संकेत है?
(ख) अँधेरी रात के बाद क्या जागता है?
(ग) कवि के अनुसार किसके पथ में फूल खिलते हैं?
(घ) काव्यांश में किस समय की किरणों का उल्लेख हुआ है?
(ङ) काव्यांश का एक सार्थक शीर्षक दीजिए।
2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 15
प्रकृति मानव जीवन की आधार-शिला है। पर्वत, नदियाँ, वृक्ष और पशु-पक्षी सब हमारे पर्यावरण के अभिन्न हिस्से हैं। परंतु आधुनिक जीवन की आपाधापी में मनुष्य ने प्रकृति से अपना संबंध धीरे-धीरे कमजोर कर लिया है। बढ़ते प्रदूषण, जंगलों की कटाई और अंधाधुंध औद्योगीकरण ने पर्यावरण को गंभीर संकट में डाल दिया है। यदि मनुष्य ने अभी भी सतर्कता नहीं बरती, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना कठिन हो जाएगा।
प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। छोटी-छोटी आदतें, जैसे—जल बचाना, पौधारोपण करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और स्वच्छता बनाए रखना आदि से भी बड़ा परिवर्तन संभव हो सकता है। जब समाज के सभी लोग मिलकर प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनेंगे, तभी पर्यावरण संतुलन बहाल हो सकेगा। यह न केवल वर्तमान, बल्कि भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्न :
(क) मनुष्य और प्रकृति के संबंध के बारे में गद्यांश में क्या बताया गया है? (2)
(ख) पर्यावरण संकट के मुख्य कारण क्या बताए गए हैं? (2)
(ग) यदि मनुष्य सतर्क न हुआ तो क्या परिणाम हो सकते हैं? (2)
(घ) प्रकृति संरक्षण को केवल सरकार की जिम्मेदारी क्यों नहीं माना गया है? (2)
(ङ) छोटी-छोटी आदतें पर्यावरण के लिए कैसे उपयोगी हो सकती हैं? (2)
(च) उपयुक्त गद्यांश का एक सार्थक शीर्षक दीजिए। (1)
(छ) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए : (2) आधार-शिला ; आपाधापी ; सतर्कता ; संवेदनशील।
(ज) विलोम शब्द लिखिए : (2) आधुनिक ; कटाई ; संरक्षण ; भविष्य।
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : 10
(क) खेल का महत्व (प्रस्तावना—खेल के प्रकार—खेल का महत्व—आधुनिक शिक्षा-व्यवस्था और खेल—उपसंहार)
(ख) आतंकवाद (प्रस्तावना—आतंकवाद का अर्थ और रूप—मानवता का शत्रु आतंकवाद—आतंकवाद के खिलाफ भारत—उपसंहार)
(ग) भारत की राष्ट्रीय एकता (प्रस्तावना—महत्व—उपाय—नई पीढ़ी की भूमिका—उपसंहार)
(घ) बेरोजगारी (प्रस्तावना—कारण—हानियाँ—समाधान के उपाय—उपसंहार)
4. अपने गाँव के पुस्तकालय की खराब स्थिति को सुधारने हेतु ग्राम सचिव को पत्र लिखिए। 5
अथवा
शहरों में घटते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी स्थानीय समाचार-पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखिए।
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1×5=5
(क) संपादक का मुख्य काम क्या है?
(ख) खोजी पत्रकारिता से क्या आशय है?
(ग) प्रिंट माध्यम से आप क्या समझते हैं?
(घ) नये इलेक्ट्रॉनिक जनसंचार माध्यम का एक उदाहरण दीजिए।
(ङ) समाचार की भाषा कैसी होनी चाहिए?
6. अपने विद्यालय या महाविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए। 5
अथवा
‘स्वच्छ पर्यावरण और हमारा दायित्व’ विषय पर एक फीचर लिखिए।
7. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 8
(क) कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने बाहर भीतर इस घर, उस घर कविता के पंख लगा उड़ने के माने चिड़िया क्या जाने?
प्रश्न :
(i) कविता की उड़ान का अर्थ क्या है? (2)
(ii) चिड़िया की उड़ान सीमित क्यों है? (2)
(iii) चिड़िया क्या नहीं जानती है? (2)
(iv) काव्यांश में प्रयुक्त भाषा की एक विशेषता लिखिए। (2)
(ख) बच्चे प्रत्याशा में होंगे नीड़ों से झांक रहे होंगे, यह ध्यान परों में चिड़ियों के भरता कितनी चंचलता है! दिन जल्दी-जल्दी ढलता है!
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि और कविता का नाम लिखिए।(2)
(ii) बच्चे प्रत्याशा में किसलिए हैं? (2)
(iii) परों में चंचलता किस कारण आती है? (2)
(iv) ‘नीड़ों से झांक रहे होंगे’—भाव स्पष्ट कीजिए। (2)
8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 6
(क) सोचिए बताइए थोड़ी कोशिश करिए (यह अवसर खो देंगे) आप जानते हैं कि कार्यक्रम रोचक बनाने के वास्ते हम पूछ-पूछ कर उसको हिला देंगे इंतजार करते हैं आप भी उसके रो पड़ने का करते हैं? (यह प्रश्न पूछा नहीं जाएगा)
प्रश्न :
(i) ‘यह अवसर खो देंगे’—किस प्रसंग में कहा गया है? (2)
(ii) ‘कार्यक्रम रोचक बनाने’ में ‘रोचक’ शब्द का क्या तात्पर्य है? (2)
(iii) “सोचिए, बताइए, थोड़ी कोशिश करिए”—अर्थ स्पष्ट कीजिए। (2)
(ख) खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि, बनिए को बनिज, न चाकर को चाकरी। जीविका विहीन लोग सीधामान सोच बस, कहे एक एकन सो, कहाँ जाई, का करी?
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत कविता के भाव-सौंदर्य पर टिप्पणी कीजिए। (2)
(ii) कविता में आजीविका-विहीन लोग अपनी पीड़ा किस प्रकार व्यक्त कर रहे हैं? (2)
(iii) प्रस्तुत कविता में तुलसीदास ने लोगों की किस परिस्थिति का चित्रण किया है? (2)
9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 3×2=6
(क) “फिर हम पर्दे पर दिखलाएँगे फूली हुई आँख की एक बड़ी तस्वीर” — कवि ने ऐसा क्यों कहा है?
(ख) “अब तक तो जिंदगी में जो कुछ था, जो कुछ है सहर्ष स्वीकारा है।” — आशय स्पष्ट कीजिए।
(ग) “नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह जैसे हिल रही हो।” — कवि ने यहाँ उषा का वर्णन किस रूप में किया है?
(घ) “कोई अंधड़ कहीं से आया, क्षण का बीज वहाँ बोया गया।” — कवि ने कौन-सा बीज बोने के बारे में कहा है? स्पष्ट कीजिए।
10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 8
(क) बाजार को सार्थकता वही मनुष्य देता है जो जानता है कि वह क्या चाहता है। और जो नहीं जानते कि वे क्या चाहते हैं, अपने ‘पर्चेजिंग पावर’ के गर्व में अपने पैसे से केवल एक विनाशक शक्ति, शैतानी शक्ति, व्यय की शक्ति ही बाजार को देते हैं। न तो वे बाजार से लाभ उठा सकते हैं, न उस बाजार को सच्चा लाभ दे सकते हैं। वे लोग बाजार का बाजारीपन बढ़ाते हैं, जिसका मतलब है कि कपट बढ़ाते हैं। कपट की बढ़ती का अर्थ है परस्पर में सद्भाव की घटी।
प्रश्न :
(i) बाजार की सार्थकता किस बात में निहित होती है? (2)
(ii) ‘पर्चेजिंग पावर’ का नकारात्मक पक्ष क्या है? (2)
(iii) ‘बाजारीपन’ का यहाँ क्या तात्पर्य है? (2)
(iv) परस्पर सद्भाव का अभाव किस परिस्थिति में होता है?(2)
(ख) एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह शिरीष एक अद्भुत अवयव है। दुःख हो या सुख, वह हार नहीं मानता। न उग्रता का लेना, न मार का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हँसता न जाने कहाँ से अपना रस खींचता रहता है। मौज में आठों याम मस्त रहता है। एक वनस्पतिशास्त्री ने मुझे बताया है कि यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है। जलरहित होगा। नहीं तो भयंकर लू के समय इतने कोमल तंतुजाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे उगा सकता था?
प्रश्न :
(i) लेखक ने शिरीष की तुलना अवयव से क्यों की है? (2)
(ii) लेखक ने शिरीष को किस श्रेणी का पेड़ बताया है? (2)
(iii) शिरीष का पेड़ अन्य पेड़ों से कैसे अलग है? (2)
(iv) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए : (2)
हँसता ; याम ; सुकुमार ; वनस्पति।
11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 3×4=12
(क) “जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है।” — आशय स्पष्ट कीजिए।
(ख) जीजी मनुष्य के किस आचरण को महत्व देती है?
(ग) चार्ली चैपलिन की लोकप्रियता के क्या-क्या कारण हैं?
(घ) “मानवीय संवेदना सबसे बढ़कर है।” ‘नमक’ कहानी के संदर्भ में इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
(ङ) शिरीष को देखकर लेखक को आजकल के नेताओं की याद क्यों आती है?
[पूरक पुस्तक (वितान : भाग–2)]
12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2×2=4
(क) ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ में उल्लिखित बस्तियों का वर्णन कीजिए।
(ख) यशोधर बाबू की कौन-सी बात उनकी पत्नी और बच्चों को अखरती थी?
(ग) यशोधर बाबू की पत्नी का व्यक्तित्व कैसा था?
13. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 3×2=6
(क) सुमनोजो-दरो सभ्यता के संदर्भ में ‘लो प्रोफाइल’ शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है?
(ख) सुमनोजो-दरो की घर-निर्माण कला का वर्णन कीजिए।
(ग) यशोधर बाबू के जीवन में किशनदा के व्यक्तित्व का क्या प्रभाव पड़ा था? स्पष्ट कीजिए।
14. “सिंधु सभ्यता की खूबी उसका सौंदर्य-बोध है, जो राज-पोषित या धर्म-पोषित न होकर समाज-पोषित था।” लेखक ने ऐसा क्यों कहा है? 5
अथवा
यशोधर बाबू अपने परिजनों से कैसी अपेक्षा रखते थे? पठित पाठ के आधार पर लिखिए।
❍❍❍❍
Must Visit:
Students preparing for HS 2nd Year Hindi (MIL) can use this 2026 question paper as a reliable reference to practice actual ASSEB DIV-II board-level questions and strengthen their preparation before the final examination.