Annual Examination, 2014
Class: H.S. 1st Year
Subject: Optional Hindi
Total Marks: 100
Time: 3 Hours
प्रश्न 1: पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए। (1x10=10)
i) 'हार की जीत' कहानी के कहानीकार कौन हैं?
ii) 'उत्साह' किस प्रकार का निबंध है?
iii) प्रस्तुत निबंध में दिल्ली का नामकरण किसने किया?
iv) संयुक्ता कौन है?
v) ताजमहल किसका मकबरा है?
vi) बादल किसका प्रतीक है?
vii) 'राखी की चुनौती' किस प्रकार की कविता है?
viii) 'राखी की चुनौती' कविता का उद्देश्य क्या है?
ix) तुलसीदास का महाकाव्य कौन सा है?
x) सूबेदार के बेटे का नाम क्या था?
प्रश्न 2: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दीजिए। (2x9=18)
i) लहना सिंह का आदर्श क्या था?
ii) अरुणाचलियों की किसी एक विवाह पद्धति का परिचय पठित पाठ के आधार पर दीजिए।
iii) राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की माँ का नाम क्या था?
iv) रहीम का प्रकृत नाम क्या है और वे किस काल के कवि हैं?
v) 'उत्साह' की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
vi) बाबा भारती क्यों रोते थे?
vii) चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' की दो कहानियों के नाम बताइए।
viii) राखी किसे बाँधी जाती है तथा इसकी परंपरा क्या है?
ix) लड़कों ने माँ से अपनी फांसी की सजा की बात क्यों छिपाई?
प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में दीजिए। (3x6=18)
i) बाबा भारती के चरित्र की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
ii) "यह मेरी भिक्षा है, तुम्हारे आगे मैं आँचल पसारती हूँ।"— प्रस्तुत कथन को स्पष्ट कीजिए।
iii) पुलिस सुपरिटेंडेंट (अधीक्षक) ने लाल के चाचा को लाल से सावधान रहने को क्यों कहा था?
iv) "निज की हानि को मनुष्यता की हानि पर न्योछावर कर दिया।" — कथन की पुष्टि कीजिए।
v) कबीर के अनुसार मनुष्य की मुक्ति कैसे हो सकती है?
vi) आधुनिक काल का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
प्रश्न 4: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर छह-सात वाक्यों में दीजिए। (4x6=24)
i) 'ताज' कविता के भाव को स्पष्ट कीजिए।
ii) लाल का चरित्र-चित्रण कीजिए।
iii) 'कवितावली' के आधार पर राम के सौंदर्य को रेखांकित कीजिए।
iv) पुत्र के मुख को देखकर यशोदा क्या अभिलाषा करती हैं?
v) 'राखी की चुनौती' के संदेश को रेखांकित कीजिए।
vi) सच्चे उत्साही बनने के लिए किन-किन गुणों की आवश्यकता है, स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर आठ-नौ वाक्यों में दीजिए। (5x3=15)
i) 'हार की जीत' कहानी की कथा को निर्धारित वाक्यों में लिखिए।
ii) भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य के इतिहास में स्वर्ण युग के नाम से क्यों जाना जाता है? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 6: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 200 शब्दों में दीजिए। (1x15=15)
i) सूरदास के साहित्य का परिचय दीजिए।
अथवा
ii) आधुनिक काल की परिस्थितियों पर प्रकाश डालिए।
-00000-