2016
ADVANCE HINDI
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: 3 hours
(The figures in the margin indicate full marks for the questions.)
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए। (1×12=12)
i) कबीर ने 'दुखभंजना' किसको कहा है?
ii) नंद की रानियाँ क्यों चकित हुई थीं?
iii) "ऐसी मनोहर मूरति ये"— यहाँ कवि ने किसकी मूर्ति का उल्लेख किया है?
iv) अच्छे लोग सम्पत्ति का संचय क्यों करते हैं?
v) 'धरती पर स्वर्ग' शीर्षक कविता कहाँ से ली गई है?
vi) 'बादल राग' शीर्षक कविता में बादल किसका प्रतीक है?
vii) 'ताज' के कवि का नाम क्या है?
viii) सुभद्रा कुमारी चौहान की पठित कविता का नाम क्या है?
ix) 'हार की जीत' कहानी का कहानीकार कौन है?
x) "चाचा-भतीजा दोनों यहीं बैठकर आम खाना।" यह किसका कथन है?
xi) राजनीतिक क्षेत्र में आध्यात्मिक भावना का प्रयोग कौन करना चाहते थे?
xii) कर्म-सौन्दर्य के उपासक को क्या कहा जाता है?
प्रश्न 2: निम्नलिखित दोनों खंडों के प्रश्नों में से खंड-क के किन्हीं आठ और खंड-ख के किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (उत्तर दो-तीन वाक्यों में दें) (2×12=24)
खंड-क
i) "भ्रमत अनेक जन्म गया।" इसका क्या तात्पर्य है?
ii) "ब्रज-लोग सुनत धुनि, जो जहँ तहँ सब अतिहिं डरै।" यहाँ 'सब अतिहिं डरै' क्यों कहा गया है?
iii) ग्रामवधुएँ सीता से क्या पूछती हैं?
iv) "राजहु काज अकाज न जान्यौ"— ग्रामवधुएँ यह क्यों कहती हैं?
v) रहीम के अनुसार छोटे लोग बड़े काम क्यों नहीं कर पाते हैं?
vi) अल्पावधि की विपत्ति के संबंध में रहीम ने क्या कहा है?
vii) "जा सिरि तीनि लोक कौ भारा" कवि ने ऐसा क्यों कहा है?
viii) कृष्ण के मुँह को देखकर जसोदा क्यों आनंदित हुई थी?
ix) ग्रामवधुएँ सीता को 'सयानी' क्यों कहती थीं?
x) निज मन की व्यथा को दूसरों के सामने क्यों व्यक्त नहीं करना चाहिए? रहीम के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
xi) "जाके राम सरीखा साहिब भाई, सों क्यूँ अनत पुकारन जाई।" यहाँ कवि का आशय क्या है?
xii) "अस्थिर सुख पर दुख की छाया।" यहाँ सुख को अस्थिर क्यों कहा गया है?
खंड-ख
i) "याद आती मुझे चित्तौड़गढ़ की।" यहाँ चित्तौड़गढ़ का उल्लेख क्यों किया गया है?
ii) 'ताज' में 'आत्मा का अपमान' क्या है?
iii) "मुनियों को दक्षिण देश आज दुर्गम है।" दक्षिण देश को यहाँ दुर्गम क्यों कहा गया है?
प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4×8=32)
i) धरती पर राम के आगमन के अर्थ (कारण) को स्पष्ट कीजिए। अथवा 'ताज' के प्रतीकार्थ को स्पष्ट कीजिए।
ii) किसानों को 'निराला' ने विप्लव के वीर क्यों कहा है? अथवा राखी के प्रतीकार्थ को स्पष्ट कीजिए।
iii) युद्धभूमि में लहना सिंह ने बोधा सिंह को ओवरकोट क्यों दिया था? अथवा सूबेदारनी ने लहना सिंह को क्या कहा था?
iv) "सबकी सुविधा का भार किन्तु शासन को।" यहाँ शासक के किस दायित्व की ओर संकेत किया गया है?
v) जीवन का अनश्वर संदेश क्या है? ('ताज' के आधार पर उत्तर दीजिए।)
vi) "मैं हूँ बहिन किन्तु भाई नहीं है।" यहाँ किस प्रकार के भाई का अभाव अनुभूत है?
vii) लाल की माँ के देशप्रेम का परिचय दीजिए। अथवा लड़कों ने अपनी फाँसी की सजा की बात माँ से क्यों छिपाई थी?
viii) डाकू खड्गसिंह का परिचय दीजिए। अथवा 'हार की जीत' कहानी के संदेश को रेखांकित कीजिए।
प्रश्न 4: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (6×2=12)
i) उत्साह की किन्हीं चार विशेषताएँ लिखिए। अथवा "उत्साह में कर्म और फल की मिली-जुली अनुभूति है।" इस वाक्य को स्पष्ट कीजिए।
ii) गाँधी और कबीर में निहित साम्य-वैषम्य को रेखांकित कीजिए। अथवा गाँधी और कबीर के राम में निहित साम्य-वैषम्य को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (6×3=18)
i) आलोक मेहता ने अरुणाचल के समाज को अपराधमुक्त क्यों कहा है? अथवा आलोक मेहता के मन में सेलापास देखने की दिलचस्पी क्यों थी, स्पष्ट कीजिए।
ii) 'उसने कहा था' अथवा 'उसकी माँ' कहानी के उद्देश्य को स्पष्ट कीजिए।
iii) 'दिल्ली की आपबीती' के आधार पर दिल्ली के शासकों का परिचय दीजिए। अथवा "हजार साल की अपनी जिन्दगी में बराबर बनती-बिगड़ती रही हूँ।" इस वाक्य के आधार पर दिल्ली के उत्थान-पतन को रेखांकित कीजिए।
प्रश्न 6: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (6×3=18)
i) भक्तिकाल के प्रमुख कवियों का परिचय दीजिए। अथवा भक्तिकाल की सीमा का निर्धारण कर उसके भागों-उपविभागों का साधारण परिचय दीजिए।
ii) भारतेन्दु को आधुनिक हिन्दी (खड़ी बोली) का जन्मदाता क्यों कहा जाता है; स्पष्ट कीजिए। अथवा आधुनिक काल में महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के योगदान को रेखांकित कीजिए।
iii) निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए: (4×2=8)
प्रेमचंद
मैथिलीशरण गुप्त
कबीरदास
मीराँबाई
00000